August 30, 2013

कौन करेगा गर्व भला भारत की ऐसी नारी पर !!

कौन करेगा गर्व भला भारत की ऐसी नारी पर !!

नारी  मुझको  रोना  आता  तेरी इस लाचारी पर ,
कौन करेगा गर्व भला भारत की ऐसी नारी पर !!

कोख में कन्या-भ्रूण है सुनकर मिलता आदेश मिटाने का ,
विद्रोह नहीं क्यूँ तू करती ?क्यूँ ममता तेरी जाती मर !!
कौन करेगा गर्व भला भारत की ऐसी नारी पर !!

दुल्हन बनकर जो आती है वो भी तो तेरी बेटी सम  ,
जब आग में झोंकी जाती है क्यूँ नहीं रोकती तू बढ़कर !!
कौन करेगा गर्व भला भारत की ऐसी नारी पर !!

बेटा-बेटी में भेद बड़ा तू भी तो करने लगती है ,
बेटी को डांट पिलाकर के बेटा लेती बाँहों में भर !!
कौन करेगा गर्व भला भारत की ऐसी नारी पर !!

कर सकती है तो इतना कर ये सोच बदल दकियानूसी ,
दोनों फूलों से है उपवन बेटा-बेटी दोनों सुन्दर !
कौन करेगा गर्व भला भारत की ऐसी नारी पर !!

इस पोस्ट की  सत्यप्रतिलिपि यहाँ है। ये  पोस्ट शिखा कौशिक जी के द्वारा लिखित है।

4 comments:

  1. कृष्ण-जन्माष्टमी की कोटि कोटि वधाइयां !
    नारी उत्पीडन और नर-नारी-भेद पर मार्मिक चोट !
    और भी नारी ही नारी की घातक शत्रु बन बैठी है !

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका मेरे ब्लॉग पर आने और टिप्पणी करने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया... ।

      जी हाँ आज कल नारी को कोई और नही एक नारी ही ज्यादा चोट पहुंचा रही है, इसीलिए तो मै कहता हु की नारी तो अपने ही घर मे सुरक्षित नही है बाहर क्या रहेगी ............
      ....... और बहुत कुछ कहना है पर बाद मे समय मिलने पर कहूँगा।

      Delete
  2. Replies
    1. आपका मेरे ब्लॉग पर आने और टिप्पणी करने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया... ।

      Delete

टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद.................